EMI को लेकर बीच सड़क पर छीनने लगे बाइक,विरोध करने पर हुई मारपीट!

SHARE:

रिपोर्ट -संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो गुटों में जमकर मारपीट..EMI को लेकर बीच सड़क पर छीनने लगे बाइक..विरोध करने पर हुई मारपीट..जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर के बीबीगंज चौक के समीप दो गुटों में जमकर मारपीट हुई जहां बीच सड़क पर मारपीट के बाद सड़क पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई दरअसल गाड़ी के EMI नहीं भरने पर एक निजी फाइनेंस कर्मियों ने वाहन मालिक से बीच सड़क पर दुपहिया वाहन छिनने का प्रयास किया इसी क्रम में दोनों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई बीच सड़क पर हुई मारपीट की इस घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया वहीं सड़क पर मारपीट की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन की इस संबंध में वाहन स्वामी जगबंधु कुमार ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है जिसमें मारपीट करने गाड़ी छीनने और ₹50000 छीन लेने का आरोप लगाया है पुलिस आवेदन के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है

Join us on:

Leave a Comment