रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर के मंदिरों में 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर लखीसराय में भी बिहार विधानसभा में नेता प्रति पक्ष विजय कुमार सिन्हा द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ जगदम्बा मंदिर बड़हिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नेता प्रति पक्ष ने आम लोगों से भी अपने अपने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की गई।




