बेगूसराय एड्स पर काबू पाने के लिए निकाली गई जागरूकता रथ!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में एड्स पर काबू पाने के लिए जागरूकता रथ निकल गई, गांव गांव जाकर एड्स रोगों के बारे में जानकारी देगे रथ पर सवार टीम

बेगूसराय जिले में एड्स के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए अब बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को सतर्क करेगा। इसके लिए बेगुसराय सदर अस्पताल से जागरूकता वाहन को रवाना किया गया है। वाहन के साथ निकली टीम चिन्हित मोहल्ले सहित विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को एड्स के कारण और निदान के संबंध में बताया जाएगा की एड्स छूआछूत की बीमारी नहीं है। बल्कि यह और सुरक्षित एवं संबंध एवं संक्रमित सी आदि से फैलता है। असुरक्षित यौन संबंध से बचने के लिए प्रत्येक यौन संबंध में कंडोम का सही और निरंतर प्रयोग करना चाहिए। संक्रमित रक्त नहीं चढ़ाकर रक्त पंजीकृत ब्लड बैंक से लेना चाहिए। संक्रमित सुई और सिरिंज का प्रयोग साझा करने के बदले नई सूई और सिरिंज का उपयोग करना चाहिए। संक्रमित गर्भवती माता से होने वाले शिशु को एड्स भी हो जाता है। इसलिए गर्भावस्था की पहली तिमाही में एचआईवी की जांच जरूर करनी चाहिए। एचआईवी एवं एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1097 पर लिया जा सकता है।वाहन को रवाना करते हुए सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि अभी जिले में एड्स से करीब 6700 व्यक्ति संक्रमित हैं। एड्स के प्रति जागरूकता के लिए यह वाहन रवाना किया जा रहा है। जिसमें चिन्हित जगह पर कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाएगी। जो संक्रमित पाए जाएंगे, उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के 10 प्रखंड बेगूसराय सदर, बलिया, साहेबपुर कमाल, बरौनी, तेघड़ा, बखरी, मटिहानी, भगवानपुर, बछवाड़ा एवं गढ़पुरा में सबसे अधिक एड्स संक्रमित रेड जोन में है। इसमें से जिला मुख्यालय का एक मोहल्ला सबसे अधिक प्रभावित है। इसके मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

बाइट:-प्रमोद कुमार सिविल सर्जन बेगूसराय
बाइट:-संतोष कुमार एचआईवी नियंत्रण पदाधिकारी सदर अस्पताल बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment