फुलवारी दुष्कर्म-हत्या मामले के अनछुए पहलुओं की भी हो जाँच- भाकपा माले!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

फुलवारी के हिंदुनी गांव की दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए दरिंदगीपूर्ण कार्य के कई अनछुए पहलुओं की भी होनी चाहिए जांच, घटना उज्वला योजना का भी खोलता है पोल।

पटना, 16 जनवरी, 2024 फुलवारी के हिंदुनी गाव की दो बच्चियों के साथ हुई दरिंदगीपूर्ण कार्य के कई अनछुए पहलुओं की भी जांच होनी चाहिए। केवल एक व्यक्ति द्वारा दो बच्चियों को उठाना व दुष्कर्म की बात अविश्वसनीय है अन्य दोषियों की पड़ताल आवश्यक है। घोषित मुआवजा नाकाफी है साथ ही यह घटना कई सरकारी योजनाओं का पोल खोलती है आदि बातों को आज जनशक्ति भवन में प्रेस वार्ता के दौरान भाकपा तथा दलित अधिकार आंदोलन की संयुक्त उच्च स्तरीय चांच दल ने पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से मिल और घटना की गंभीर मुल्यांकन के बाद कही।

जांच दल ने पिछले आठ जनवरी को हिंदुनी गांव की घटना को केवल एक व्यक्ति द्वारा अंजाम देने की पुलिस के शोध पर सवाल उठाया और कहा कि एक व्यक्ति दो 8-9 साल की बच्चियों को कैसे उठायेगा और दुष्कर्म करेगा? इस पर गंभीर जांच होनी चाहिए। इस सवाल पर परिवार और ग्रामीणों में भी पुलिस रिपोर्ट पर असतुष्टि है।

Byit,,,,विजवजीत कुमार
जिला सचिव भाकपा माले

Join us on:

Leave a Comment