राष्ट्रीय वैश्य महासभा की ओर से मुंडेश्वरी धाम में माता दर्शन कार्यक्रम के तहत दही चूड़ा भोज का आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। मंगलवार को राष्ट्रीय वैश्य महासभा की ओर से मां मुंडेश्वरी धाम में माता दर्शन कार्यक्रम के तहत दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश, जिला, प्रखंड से लेकर गांव स्तर तक के पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि के अलावे समजसेवियो ने काफी संख्या में शिरक्कत की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव वर्ष व मकर संक्रांति के अवसर पर माता का आशीर्वाद के साथ दही चूड़ा गुड़ और तिलकुट के जायका का लुत्फ उठा नए तरीके से जीवन की शुरुआत करते हुए जरूरतमंदो के प्रति संगठन एवं अपने समर्थ के अनुसार सेवा भाव समर्थवान लोगो में उत्पन्न करना है।संरक्षक चंद्र प्रकाश आर्य ने कहा कि जरूरत मंदो के लिए हमारा दरवाजा बराबर खुला रहता है। वैसे लोगो तक मुझे सेवा करने का मौका संगठन के माध्यम से देने के लिए मंजिल तक पहुंचाया जाए। संरक्षक सोहन गुप्ता ने कहा की सांगठनिक ढांचा को और मजबूत करने की आवश्यकता है।ताकि इसका उद्देश्य और कार्य जन जन तक पहुंच सके। भभुआ के पूर्व चेयर मैन जॉनी आर्य एवं समाज सेवी शिवजी गुप्ता ने कहा कि संगठन के माध्यम से हम लोग जिले के हर गांव गांव में निर्धन लोगो की सेवा करने को इच्छुक है।मौके पर प्रधान महासचिव सिंहासन जायसवाल, भरत गुप्ता, संजय कुमार, सत्येंद्र केशरी, मारवाड़ी साह, राम राज शर्मासहित अन्य लोगो ने संबोधित किया। इस मौके पर अविश्वास प्रस्ताव का सामना करते हुए दोबारा निर्विरोध बहुमत हासिल करने वाली मोहनिया प्रमुख पुनीता देवी के पति सह प्रतिनिधि राजेश गुप्ता का फूल माला से लाद कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।

Join us on:

Leave a Comment