प्राचार्या की गोली मारकर हत्या, उप प्रमुख सहित दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बलुआ सरकारी विद्यालय की प्राचार्या की अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या, उप प्रमुख सहित दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

कैमूर। एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के लक्षनपूरा गांव में बलुआ सरकारी विद्यालय की प्राचार्या जयंती सिंह की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में किया। शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर इस मामले में मृतका के परिजनों ने हुई हत्या में उप प्रमुख सतीस सिंह सहित दो लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी संतोष सिंह को गिरफ्तार कर थाना ले गयी। वहीं इस मामले में दूसरा आरोपी रामगढ़ उप प्रमुख सतीश सिंह अब भी पुलिस पकड़ से दूर है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मृतका

Join us on:

Leave a Comment