कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर चांद प्रखंड के धोबहा गांव में राष्ट्रीय परशुराम सेना के द्वारा विचार गोष्ठी सह दही चुरा का आयोजन किया गया था। जिसमें संगठन के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस आयोजन में संगठन के अध्यक्ष विनोद तिवारी के द्वारा यह बताया गया कि संगठन का बहुत ही जल्द पूरे जिला सहित राज्य भर में विस्तार किया जाएगा और अपने समाज को एकजुट करने का भी संदेश दिया गया ।इस आयोजन में परशुराम सेना के आह्वान पर चांद प्रखंड के लगभग सभी गांव से भी ब्राह्मण भाई उपस्थित हुए थे और सभी लोगों ने पूरे जी जान से संगठन को समर्थन देने का वादा भी किए और संगठन के अध्यक्ष के द्वारा भी सभी लोगों को यह आश्वासन दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में यह संगठन आप लोगों का भरपूर मदद करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इस आयोजन में सचिव अभय पांडे, मनीष कश्यप ओझा अनुपम पांडे रिंकू पांडे चैनपुर अध्यक्ष शिवजी तिवारी चांद अध्यक्ष अजय पांडे लल्लू शंकर दुबे, लव मिश्रा,कन्हैया पांडे ,अनिल पांडे भानु प्रताप दुबे , सोनू तिवारी आयुष पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।




