मुजफ्फरपुर- हाइवे पर लूट व छिनतई करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में
हाईवे पर लूट व छिनतई करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
हथियार और कारतूस बरामद

मुजफ्फरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।उनके पास से हथियार,कारतूस समेत कई सामान बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।मामला सरैया थाना क्षेत्र का है।
सरैया थाना की पुलिस सहदानी गांव से
बसैठा जाने वाले रोड में ठूठी पूल के पास
वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों भगाने लगे।पुलिस में दोनो को खदेड़ कर पकड़ लिया।तलाशी में उनके पास से एक हथियार और कारतूस बरामद किया गया। दोनों हाईवे पर लूट व छिनतई जैसी घटना को अंजाम देते हैं। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि सरैया थाना की पुलिस ने हाईवे पर लूट व छिनतई वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार, गोली,चोरी की बाइक और चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए
छापेमारी की जा रही है। दोनों का पहले आपराधिक इतिहास रहा है।पहले भी जेल जा चुके है।

बाइट-कुमार चंदन,एसडीपीओ

Join us on:

Leave a Comment