रिपोर्ट-ऋषभ कुमार
वैशाली। पुश की आधी रात को हाजीपुर के सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचें डिप्टी सह स्वास्थ मंत्री सीएम तेजस्वी यादव स्वास्थ व्यवस्था का जायज़ा लिया है। स्वास्थ व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ कर्मियों और अस्पताल अधीक्षक को जमकर फटकार लगाते हुए दिखें है। तो वही ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को सोया अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से सिक्योरिटी गार्ड को ब्लैकलिस्टेड कर हटाने का आदेश दिया है।
डिप्टी सीएम 01:00 बजे मध्य रात्रि में सदर अस्पताल पहुंचें थे। जबकि सदर अस्पताल से इमरजेंसी वार्ड, डायलेसिंस सेंटर, पीकू वार्ड, महिला पुरुष सर्जिकल वार्ड, ओटी, एक्सरे रूप, समेत कई वार्डो निरीक्षण किया है। अस्पताल में दाखिल होते ही पहले रजिस्टेशन काउंटर पहुंचें जहां एक व्यक्ती ने काउंटर पर तैनात कर्मियों ने कोरोना जांच करने की बात कहकर रजिस्टेशन कराया।

इसी बीच सोए हालत गार्ड पाए जाने पर जमकर बरसे जिसके बाद हर वार्डो को बारीकी से जांच पड़ताल की। दवा काउंटर बंद पाए जाने पर भी अधीक्षक को फटकार लगाते दिखे। वही डायलिसिस सेंटर में कचरो का अंबार लगा देख डिप्टी सीएम ने जमकर फटकार लगाई है। अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर इमरजेंसी वार्ड में एक ही डाक्टर पाए जाने पर फटकार लगाते दिखे। वही अस्पताल में भर्ती मरीज और उसके परिजनों ने बात की है। अस्पताल में संसाधन की कमी पाए जाने पर उन्होंने अस्पताल कर्मियों को डाट डपट किया है।
उन्होने कहा कि पटना में मरीजों का लोड ज्यादा ही है उसे रोकने के लिए काम किया जा रहा है। अस्पताल से मरीजों का ईलाज नही कर पटना रेफर कर दिया जाता है जिसको लेकर बताया की यह लोग ईलाज नही कर रेफर कर देते हैं।




