रिपोर्ट :- अमित कुमार
– सीतामढ़ी शहर के निर्मला उत्सव पैलेस में रोटी बैंक सीतामढ़ी के द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से लगाए गए नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ। परिहार की विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, भाजपा नेता विशाल कुमार, कांग्रेस नेता शम्स शाहनवाज, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सविता हिसारिया, सचिव सुनिता पौधार, रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय भरतिया, सचिव मयंक सुन्दरका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। हेलेन्स स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और ‘राम जी से पूछे जनकपुर की नारी’ लोकगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिहार की विधायक गायत्री देवी ने कहा कि रोटी बैंक बहुत ही नेक कार्य कर रहा है। हम सब को इससे सीखने की जरूरत है। अध्यक्ष संजय भरतिया ने कहा कि रोटी बैंक शहर में 600 दिनों से अपनी सेवाएं दे रहा है। इस समयावधि में रोटी बैंक ने राजोपट्टी स्थित शिव मंदिर समेत कई स्थानों पर आरओ युक्त पानी का मशीन लगाया है। दो गरीब परिवार की लड़कियों की शादी कराई है। शिविर में 208 दिव्यांगों व जरूरतमंदों की जांच की गई। शुक्रवार को सभी लोगों का अंग प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स आदि की भी निःशुल्क जांच की गई। मंच का संचालन मीडिया प्रभारी राहुल कुमार लाठ ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संस्कार भरतिया, शिवनील मिश्रा, रंजीत पाल, कृष्णा नंदन महासेठ, कुमार गौरव, शुभम शर्मा, सत्यम चौधरी, संजय गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
बाइट :- मयंक सुंदरका।




