रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया – हम पार्टी के बिहार प्रदेश के महासचिव सत्येंद्र कुमार राय ने नए साल के शुभ अवसर पर पूरे बिहार एवं शहर वासियों को शुभकामना देते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की स्वस्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। वही उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी मे कुछ लोग छोटे छोटे नेता थे,पार्टी से कुछ सीखकर आज छोटी छोटी पार्टियां बनाकर बकरी पार्टी बनाकर बाघ पार्टी से उछाल मारकर बड़े बड़े बात बोल रहे है। छोटे मुह बड़ी बात बोलना ठीक नहीं है आप पार्टी बनाए ठीक है, लेकिन पार्टी बनाकर आप दुकान खोले है और जनता को ठगने का काम कर रहे है। दुकान खोलकर साबित करे कि जनता के हित मे काम करेगे। आगे उन्होंने कहा कि सुनने मे आया है कि जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को लोग बोलते है कि गया में लोक सभा चुनाव कैसे जीतेंगे हमलोग उन्हें कभी चुनाव नहीं जितने देगे। हम उनसे एक बात पूछना चाहते है कि अपना बहुमूल्य वोट है वो आप सही सलामत देते है जो आप इतना बड़ा बड़ा बात बोलते है ये नहीं बोलना चाहिए उनको जो काम है वो करे ये बात नहीं बोलना चाहिए ठीक है। अपना जो काम है वो करे लेकिन किसी पार्टी का उछाल करना ये अच्छी बात नहीं है । हम उन विरोधियों को बोलना चाहेंगे कि जो उनका अपना काम है वो करे, किसी पार्टी के हित मे गलत बात नहीं उठाए ये उनके हित मे अच्छा होगा,अन्यथा इस तरह से हमारे पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के उछाल करेगे तो बरदाश नहीं करेगे जो आप शुरू दुकान किये है वो भी दुकान बंद हो जाएगा। उन्होंने य़ह भी कहा कि आज हर पेपर हर जगह पर लिखते है पूर्व राज्य मंत्री हम उस गार्जियन से पूछना चाह्ते है कि राज्य मंत्री किसने बनाया राज्य मंत्री तो आदरणीय मांझी ने बनाया लाल बत्ती भी लगाए तो मांझी जी ने लगवाये इनके पूर्व मे भी उनको क्या बनाए ये वही जानते है अगर राज्य मंत्री भी लिख रहे है ये ह पूर्व मुख्य मंत्री जितन राम मांझी की देन है। यदि इसके बाद भी बाद अगर वह हमारे पार्टी के बारे गलत बोलेंगे तो फिर जवाब देने के लिए तैयार रहेगे।
वाइट — हम पार्टी के बिहार प्रदेश के महासचिव सत्येंद्र कुमार राय
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया




