हिट एंड रन कानून को लेकर कैमूर जिले में सड़क जाम, आगजनी, पत्थरबाजी,10 गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून को लेकर कैमूर जिले के वाहन चालकों में उबाल है। वाहन चालकों द्वारा एक जनवरी से तीन दिवसीय हडताल पर है। एक जनवरी को हडताल की शुरुआत थी। इस दौरान वाहनों के पहिये थमे रहे और आम लोग परेशान दिखे। वहीं वाहन चालकों के हडताल के दूसरे दिन वाहन चालकों में उबाल देखने को मिला। मंगलवार को भभुआ प्रखंड के बबुरा गांव के समीप सड़क जाम कर आगजनी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने जमकर पथराव किया। इस घटना में पथराव से दो पुलिस के जवान घायल हो गये। जिसके बाद इसकी सूचना पर पहुंचे दलबल के साथ भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिये भभुआ थाना लाया गया है । वहीं कैमूर जिले के मोहनिया, भभुआ, रामगढ, नुआंव, दुर्गावती, कर्मनाशा, रामपुर, चांद, चैनपुर, कुदरा, भगवानपुर के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चालकों ने सडक जाम किया। इस दौरान वाहन चालकों ने सडकों पर आगजनी किया। जिसका एक उदाहण भभुआ प्रखंड के बेतरी गांव में कुडासन मोड के पास देखने को मिला। मंगलवार को बेतरी में भी वाहन चालकों ने सड़क पर आगजनी करते हुए जाम किया और वाहन चालकों ने इस कानून के खिलाफ जमकर नारे लगाये। वही मंगलवार को सडक जाम होने से भभुआ मोहनिया सड़क पर एक घण्टे तक भीषण जाम लग गया। वहीं बेतरी में हिट एंड रन को लेकर सड़क जाम करने की मिली सूचना पर भभुआ थानाध्यक्ष रामकल्याण यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे और वाहन चालकों को समझाते हुए जाम हटाया गया। तब जाकर जाम हटा। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन को लेकर नया कानून लाया गया है। इस कानून के तहत वाहन से दुर्घटना होने पर 10 साल की सजा और सात लाख रुपया जुर्माना लगाया गया है। इसी के विरोध में वाहन चालकों में उबाल है।

Join us on:

Leave a Comment