नीतीश कुमार के सख्त होते ही राजद परेशान, छुटकारा पाने के लिए रच रहा है षड्यंत्र-विजय कुमार सिन्हा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जैसे-तैसे संयोजक बनाकर राज्य से बाहर भेजने का राजद -कांग्रेस की षडयंत्रकारी योजना तैयार,

राज्य में राजनीतिक अस्थिरता औऱ प्रशासनिक अराजकता फैलाकर खज़ाना खाली करने में लगे गिरोह की हो उच्च स्तरीय जांच,

भ्रष्ट्राचार के द्वारा विभागों में वसूली राजद का एकमात्र लक्ष्य,

उप मुख्यमंत्री के जिम्मे पांच महत्वपूर्ण विभाग कमीशनखोरी का काम सभी में चालू।

पटना,2 जनवरी 2024

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के लिए राजद को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि राजद ने मुख्यमंत्री पद हथियाने के लिए नीतीश जी को जैसे-तैसे संयोजक बनवाकर राज्य से बाहर भेजने की पूरी योजना तैयार कर ली है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राजद और कांग्रेस की षड्यंत्रकारी योजना के तहत ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम चल रहा है।इनका एकमात्र लक्ष्य नीतीश कुमार से छुटकारा पाने का है।अब ये इंतजार कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को कब राज्य के बाहर भेजने में सफल होते हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में आकंठ भ्रष्ट्रचार में डूबा राजद नीतीश कुमार के सख्त होते ही इनसे छुटकारा पाने के षड्यंत्र में लग गया। क्षेत्रीय दल जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी राजद के इस योजना के अंग बने। भ्रष्ट्राचार के जरिये सभी विभागों में वसूली राजद का एकमात्र लक्ष्य है। अकेले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी पांच महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री हैं। कमीशन वसूली के लिए राज्य के बाहर के अपने सहयोगी को लगा दिया है। स्वास्थ्य, नगर विकास, पथ, ग्रामीण कार्य जैसे विभागों में लूट की छूट है। हजारों करोड़ इन विभागों में प्रतिवर्ष व्यय होता है। काम की गुणवत्ता एवं संधारण कार्य की अनदेखी कर बढ़ा चढ़ाकर प्राक्कलन के द्वारा लोकधन की लूट की जाती है।

श्री सिन्हा ने कहा कि पूरा लालू परिवार पूर्व से भ्रष्ट्राचार के मामलों में आरोपी एवम चार्जशीटेड है। फिर भी वेइमानी का धन कमाने से इन्हें परहेज नहीं है। खुद लालू जी तो सजायाफ्ता हैं। ये चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं। फिर भी क्षेत्रीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता औऱ प्रशासनिक अराजकता फैलाकर खजाना को लूटने में एक गिरोह सक्रिय है।इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना सच करने के लिए संकल्पित है।

Join us on:

Leave a Comment