रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
:ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने केंद्र सरकार के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए संशोधन के खिलाफ सोमवार को नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के देवीसराय चौक को जाम कर दिया। इसके कारण वाहनों के आवागमन पर रोक लग गई।
वहीं रहुई थाना क्षेत्र इलाके के इमामगंज में भी ट्रक चालकों के द्वारा सड़क जाम कर आगजनी की गई।यात्री गाड़ियों के परिचालन नहीं होने के कारण परेशान दिखे।जाम कर रहे ट्रक चालकों ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए संशोधन के खिलाफ उन लोगों ने चक्का जाम किया है। जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है। तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। ट्रक चालक सजा और पैसे क्यों भरेगा।दरअसल मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया गया है। दुर्घटना होने पर वाहनों के चालक को 12 साल की सजा का प्रावधान है और उस पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा।वहीं इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।
बाइट।अक्रोषित चालक
बाइट।संजय जायसवाल थानाध्यक्ष दीपनगर
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




