मुंगेर- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत तीसरे की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो क़ी दर्दनाक मौत, एक रेफर जबकि एक युवक क़ी स्थिति काफ़ी नाजुक रहने के करना उसे हायर सेंटर रेफर कर दिए गया हैं।

दरअसल सोमवार को बेगूसराय से मुंगेर की ओर आ रहे एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहनने ने रौंद डाला. जिसमें दो युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीसरे युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्स्क ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मरने वालों में एक बेगूसराय जिले का तो दूसरा मुंगेर का है रहने वाला।

जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ललित यादव का पुत्र सोनू कुमार अपनी नयी अपाची बाइक से गांव के ही सुबोध कुमार के पुत्र सन्नी कुमार एवं मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार बहादुरपुर सिमरण चौधरी टोला निवासी पप्पू यादव के पुत्र रजनीश कुमार नया साल का घूमने के लिए सोमवार की शाम लगभग 4 बजे मुंगेर आ रहा था । जैसे ही श्रीकृष्ण सेतु के बीच में बाइक पहुंची तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया। जिसमें सन्नी कुमार एवं रजनीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में किसी राहगीर ने भर्ती कराया। जिसे प्राथमिक उचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल लाया।

बताया जाता है कि तीनों युवक गहरे दोस्त थे। और सभी पढ़ने लिखने वाला था। तीनों की उम्र 18 से 20 वर्ष है। इधर सूचना मिलते ही मल्लीपुर और बहादुरनगर सिमरण चौधरी टोला से मृतक और घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों के चीख पुकार से पूरा सदर अस्पताल गमगीन हो गया।

बाइट राहुल कुमार पटेल एमटी सदर अस्तपताल

बाइट प्रमोद कुमार मृतक का परिजन

बाइट डॉ आशीष कुमार सदर अस्तपताल चिकित्स्क

Join us on:

Leave a Comment