धर्मेंद्र पांडेय

बहन का गला रेतकर तड़पता छोड़ नशेड़ी भाई हुआ फरार!
जिस घर से कुछ दिनों में उठती डोली वहां से उठी अर्थी!
घटना के वक्त घर में सिर्फ भाई-बहन ही थे!
दरभंगा जिले में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। बड़े भाई ने अपनी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। जैसे ही ये सूचना फैली इलाके में सनसनी मच गयी। सभी ग्रामीण भागे भागे घटना स्थल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 18 वर्षीय तुलसी कुमारी की मौत हो चुकी थी । इधर हत्या कर आरोपी 22 वर्षीय गोविंद साह मौके से फरार हो गया।परिजनों की माने तो गोविंद नशा का आदि था और नशे की हालत में ही घटना को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौप दिया है। वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
दरअसल पूरा मामला विशनपुर थाना क्षेत्र के डिलाही गांव की है, जहाँ रामनाथ साह रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होने गए थे। घर में बड़ा बेटा गोविंद साह और बेटी तुलसी कुमारी थी। आज सुबह गोविंद घर से बहार निकला फिर कुछ देर में घर वापस आया। घर आते ही बहन से किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद गोविन्द ने घर में रखे आरी ब्लेड से गला रेत दिया। गला रेतते ही पूरा घर खून से भर गया और मौके पर ही तुलसी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम दे कर गोविन्द फरार हो गया। वही कुछ देर बाद शादी समारोह से घर लौटे पिता ने शव को देखा तो उनका कलेजा मुंह को आ गया। शोर और रोने की आवाज सुन आस पड़ोस के ग्रामीण इकठ्ठे हुए फिर पुलिस को सूचना दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिया भेजा।
वही मृतक के पिता राम नाथ साह ने बताया की मेरे बेटे ने ही ये हत्या किया है। वो पहले से ही नशा करता है। उसकी हरकत कुछ दिनों से ठीक नहीं था । कभी कभी पागलो की तरह करने लगता था। उसका इलाज दरभंगा में डॉक्टर से करवाया जा रहा था। अक्सर वो टेबलेट का नशा किया करता था। आज भी उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दे कर घर से फरार हो गया है।




