नगर निगम मोतिहारी के सफाई कर्मी की मौत,नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर जम कर किया विरोध ।

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

:__मोतिहारी में ट्रक की चपटे में आने से नगर निगम मोतिहारी के एक सफाई कर्मी की मौत हो गई, घटना से नाराज उसके परिजन ने सड़क पर टायर जला कर जम कर विरोध कर रहे थे ।और मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटना बंजारिया थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास एनएच 28 की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर निगम के सफाई कर्मी जनपुल निवासी 40 वर्षीय सुखी मालिक अपने साइकिल से जा रहा था, इसी बीच वह ट्रक की चपटे में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जैसे ही इस बात की जानकारी उकसे परिजन और घर मुहल्ले के लोगो को लगी वैसे ही सभी घटना स्थल पर ही जमा हो कर सड़क पर टायर जला कर विरोध करने लगे, जिले के बड़े अधिकारी को घटना स्थल पर आ कर मुआवजे का चेक देने की मांग कर रहे थे।
मृतक सुखी नगर निगम में सफाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसे एक बेटा और तीन बेटी है। उसके मौत हो जाने के बाद से घर वाले पर खाने का आफत आ गया है
जैसे ही घटना की सूचना बंजरिया सीओ रवि वर्मा को लगी वैसे ही घटना स्थल पर पहुंच कर जाम खुलवाने में जुट गए हैं।
बाइट :—— रवि वर्मा,बंजरिया सीओ।

Join us on:

Leave a Comment