बेगूसराय- मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में शराब,स्पिरिट, रैपर, बोतल जब्त, दो गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ शराब बनाने वाले और सील करने वाली मशीन को किया जप्त

बेगूसराय उत्पाद पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है ।पुलिस ने शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो शराब तस्कर को जहां गिरफ्तार किया वहीं 135 लीटर विदेशी शराब ,40 लीटर स्प्रिट, विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों का रेपर, 600 खाली बोतल और तीन बाइक जप्त किया है। दरअसल उत्पाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा भर्रा गांव में अवैध रूप से मिनी शराब फैक्ट्री चलाया जा रहा है । इस सूचना पर उत्पाद थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो मौके से पवन कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस फैक्ट्री में स्प्रीट से शराब बनाकर शराब को बोतल में भरकर विभिन्न विदेशी ब्रांड का रेपर लगा कर बाजार में बिक्री किया जाता था। उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है जहां मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जबकि मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। शराबबंदी के बीच शराब तस्कर बेगूसराय में स्प्रीट से शराब बनाकर विदेशी शराब के ब्रांड का रेपर लगाकर विभिन्न ब्रांडों को बाजार में बेचने का काम करता था जिसका खुलासा हुआ है। नए साल को लेकर लगातार पुलिस शराबबंदी को सफल बनाने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है इसी दौरान शराब की मिनी फैक्ट्री का भी उद्वेदन किया गया है।
बाईट- सौरभ कुमार,उत्पाद अधीक्षक बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment