नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगुसराय बखरी में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी मौके पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर और वितरण किए गए उज्जवल योजना की गैस कनेक्शन
बेगुसराय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के गंगरहो भगवती स्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गाया । इस मौके पर पंचायत के मुखिया मीरा देवी ने कार्यक्रम का अध्यक्षता की और मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को उपस्थित सैकड़ों लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना, पीएम किसान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, नल-जल योजनाएं, स्वच्छता के तहत इज्जत घर शौचालय निर्माण कार्य योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ़्त उज्जवला गैस योजना, जैसे योजना पर लोगों को लाभ लेने या नहीं मिलने पर पदाधिकारियों से संपर्क कर लाभार्थियों तक पहूंचाने का बातें कही। इस मौके पर बखरी पीएचसी में स्वास्थ्य शिविर का भी कैंप लगाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों को मुफ्त दवा वितरण किया गया। वही बखरी भारत गैस एजेंसी द्वारा लोगों उज्जवला के तहत मुफ़्त गैस वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड पदाधिकारी महेश चंद्र ने लोगों को जागरूक किया तथा भारत सरकार के लाभ से वंचित लाभार्थियों आने वाले समस्या से निजात के लिए उपाय बताए। मौके पर भाजपा के एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद राम, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरोजनी भारती,भाजपा के अत्यंत पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष कूंदन कानू, भारत गैस एजेंसी के प्रवंधक मनीष कुमार गुप्ता, पीएचसी बीएमसी रतन कुमार, नितेश सिंह राजपूत, डाक्टर प्रकाश सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे




