रिपोर्ट… निभाष मोदी

भागलपुर। इन दिनों भागलपुर पुलिस जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने को लेकर सख्त कदम उठा रही है, और सड़क किनारे नो पार्किंग जोन, और बेतरतीब तरीके से लगाए गए वाहनों को अभियान चलाकर जप्त करते हुए जुर्माना वसूल रही है । जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने को लेकर भागलपुर के सीनियर एसपी निताशा गुड़िया की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर को दो रिकवरी बैंक दिया था , जिसके बाद सीनियर एसपी ने इससे यातायात पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। भागलपुर के पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया ने जाम की समस्या से परेशान लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपना वाहन पार्किंग जोन में ही लगाएं ,क्योंकि बेतरतीब तरीके से लगाए गए वाहनों के कारण जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं।साथ ही सीनियर एसपी ने लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए बेवजह घर से ना निकलने की बात भी कही ।




