Search
Close this search box.

बेगूसराय- 3 लाख का ईनामी कुख्यात शशि ठाकुर गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट :- प्रशान्त कुमार/ नेहा कुमारी

बेगूसराय पुलिस ने तीन लाख रूपया के इनामी अपराधी शशी ठाकुर को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है तीन लाख रुपया का इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर बेगुसराय पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल बेगूसराय पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन लाख के इनामी कुख्यात अपराधी शशि ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। मटिहानी थाना क्षेत्र के हाजीपुर टोला गांव का रहने वाला कुख्यात अपराधी शशि ठाकुर पर 9 मामले बेगूसराय और समस्तीपुर जिले में दर्ज है। स्वर्ण आभूषण दुकान में डकैती के मामले में 2 दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय ने शशि ठाकुर पर 3 लाख रुपए का इनाम की घोषणा की थी । एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शशि ठाकुर नगर थाना क्षेत्र के हेमरा इलाके में छुपा हुआ है। इस सूचना पर सदर डीसीपी अमित कुमार के नेतृत्व में नगर थाना, रतनपुर थाना और मटिहानी थाना के साथ पुलिस बल ने हेमरा में घेराबंदी कर शशि ठाकुर को गिरफ्तार किया है। शशि ठाकुर पर डकैटी लूट और हत्या के 9 मामले दर्ज हैं। 6 मामला बेगूसराय में और तीन डकैती के मामले समस्तीपुर जिले में दर्ज है। बेगूसराय में दिसंबर 2021 में शहर में एक स्वर्ण आभूषण दुकान में बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद से शशि ठाकुर लगातार फरार चल रहा था। 2 दिन पहले ही एसपी योगेंद्र कुमार के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय ने तीन लाख के इनाम की घोषणा की थी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह कोलकाता मुजफ्फरपुर के गैंग के साथ मिलकर कई स्वर्ण आभूषण दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था और यह काफी लंबे समय से फरार चल रहा था इसकी गिरफ्तारी से बेगूसराय और समस्तीपुर जिले में अपराध में कमी आएगी। गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल में इनाम की राशि वितरित की जाएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Leave a Comment

और पढ़ें