धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा। वैक्सीन को लेकर जागरूकता का असर गांव तक दिखने लगा है, जिसको लेकर बड़े संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंच रहे है। लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन जाता है। ऐसा ही हुआ दरभंगा जिला के बहेड़ी के शान्ति नायक उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक साथ सैकड़ो की संख्या में ज्यादातर महिलाएं टीका केंद्र पर पहुंच गई। टीका केंद्र के अंदर कुव्यवस्था के कारण पहले टीका लेने को लेकर धक्का मुक्की होने लगा फिर मौके पर स्थानीय पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और एक महिला को धक्का मारते हुये बाहर ले कर आये और एक महिला पुलिस कर्मी के साथ दो पुरुष पुलिस कर्मी के द्वारा धक्का मारने का वीडियो वायरल हो रहा है।पुलिस के द्वारा इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
वही आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता सह पीएलभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बहेरी के प्रेमनाथ सिंह ने कहा कि इस घटना की निंदा करते है , साथ ही जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों से खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है। वही सूचना के वावजूद मौके पर बहेड़ी प्रखंड के BDO, सीओ के साथ थानाध्यक्ष का नही आना भी लापरवाही है।वही उन्होने सभी टीका लेने आये लोगो की सुरक्षा की मांग की है।




