ललन सिँह पार्टी तोड़कर तेजस्वी कों सीएम बनाना चाहते थे, और नितीश ये कभी नहीं होने देते – मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी नहीं चाह रहे हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने और यही कारण है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की नजदीकी राजद से होती जा रही थी जिसके कारण मुख्यमंत्री को भय सता रहा था की कही विधायकों में फूट डालकर ललन सिंह तेजस्वी को मुख्यमंत्री ने बना दे। जहानाबाद में पूर्व सीएम जीतन मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार कभी नहीं चाहते थे कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने जबकि ललन सिंह की इच्छा थी कि जदयू के 12-13 विधायक को अपने गुट में लेकर एक अलग गुट बनाकर विधानसभा में उनकी सदस्यता बरकरार रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के सामने प्रस्ताव दे और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दें। इस बात को लेकर नीतीश कुमार सचेत थे और यही कारण है कि नीतीश कुमार ने 29 दिसंबर को दिल्ली में बैठक रखी और खुद जदयू की कमान थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मेरी मुलाकात जब सीएम नीतीश कुमार से हुई थी तो मैंने कहा था कि आपने तो कहा है की जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाकर मैं मूर्खता की है। लेकिन मैंने कहा था कि अगर तेजस्वी यादव को आप मुख्यमंत्री बनेंगे तो उससे बड़ा मूर्खता होगी। उन्होंने कहा कि यही बात नीतीश कुमार के जेहन में कहीं ना कहीं कौंध रहा था और नीतीश कुमार ने इसी बात को लेकर ललन सिंह से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा ले लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का 12से13 विधायक छोड़कर अधिकांश विधायक चाहते हैं कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ रहे और मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार का सेवा करें। लेकिन देखना अब यह है कि आने वाले दिनों में क्या-क्या होता है। उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और सब कुछ संभव है।
Byte – जीतन राम मांझी,पूर्व सीएम

Join us on:

Leave a Comment