रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में अपराधियो ने रिटायर्ड इंजीनियर दम्पत्ति के घर हथियार के बल पर बंधक बनाकर ज्वेलरी और नगदी लूट लिया। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव की है। बदमाशों ने 10 लाख रुपए के जेवरात और 6 लाख नगदी की लूट की। बताया जाता है कि रिटायर इंजीनियर राम पुकार घर में सोए हुए थे। तभी देर रात में चार की संख्या में हथियार बंद अपराधियो ने घर में प्रवेश किया। अपराधी ने पहले रिटायर इंजीनियर राम पुकार महतो और उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और फिर घर के अंदर गोदरेज और अन्य बक्से की चाभी से खोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना की सूचना मिलते ही तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में कई थानों कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि सोए अवस्था में बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए और सिर में रिवाल्वर सटाकर बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया है। डीएसपी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
बाइट- पीड़ित रिटायर इंजीनियर
बाइट- रविन्द्र मोहन प्रसाद डीएसपी तेघड़ा




