जमींदारी बांध टूटने से नये इलाके में तेजी से फैल रहा है पानी, लोगों में दहशत!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा के केवटी प्रखंड में बागमती के अवधारा समूह की नदियां उफान पर है जिसको लेकर कोठिया और मंगरथु के बीच दो जगहों पर जमींदारी बांध टूट गया है।जिसको बचाने और बांधने में केवटी के अधिकारी के साथ स्थानीय जूट गये है।वही इस जमींदारी बांध टूटने से पानी तेजी से नए इलाके में फैल रहा है। कई घरो में अचानक से पानी प्रवेश कर गया जिसके बाद लोग आनन फानन में सामान शिफ्ट करने में जुट गए है। यह पानी कोठिया,मझिगमा ,दानी,पिंडारुच,होते हुए हवाई अड्डे की तरफ जाएगी। इस वक्त मौके पर अधिकारी पहुँचकर बांध को बांधने का प्रयास शुरू कर दिए ।

Join us on:

Leave a Comment