कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा भभुआ के आजीवन सदस्य एवं स्वयंसेवकों ने गुरुवार को निक्षय-मित्र योजना के तहत 11 टीबी मरीजों को पोषाहार का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डा. रामेश्वर प्रसाद सिंह एवं संचालन सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने किया। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष रेडक्रॉस जिला शाखा सावन कुमार की प्रेरणा से रेडक्रॉस के सदस्य निक्षय-मित्र योजना के तहत गरीब टीबी मरीजों को एक माह भर के लिए पोषण सामग्री प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए चलाई जा रही निक्षय-मित्र योजना के अंतर्गत रेडक्रॉस जिला शाखा के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने इन टीबी मरीजों को गोद लिया है। जिन्हें पोषाहार की प्रथम किश्त प्रदान की गयी। इसके पूर्व योजना के अंतर्गत रेडक्रॉस के निक्षय-मित्रों द्वारा छह महीनों तक 30 टीबी मरीजों को पोषाहार प्रदान किया जा चुका है। कार्यक्रम में आईएमए कैमूर अध्यक्ष डॉ. दिनेश्वर कुमार सिंह मंटू, रेडक्रास चेयरमैन डॉ.रामेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव प्रसून कुमार मिश्र, प्रबंध समिति सदस्य अनिल तिवारी, अरुण ट्रांसपोर्ट के जय नारायण सिंह, व्यवसायी रवि शंकर अग्रवाल एवं सुरेश कुमार अग्रवाल, धीरज कुमार सिंह उर्फ भानजी, डॉ. गुलाम साबिर, डॉ. आजाद अंसारी एवं डॉ. हिना परवीन ने एक एक मरीज को पोषण सामग्री प्रदान की। वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक दैवैश कुमार ने वितरण में मरीजों की ससमय उपस्थिति एवं पहचान सुनिश्चित की।




