रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने जम्मू की पूंछ सेक्टर में शहीद हुए नवादा के शहीद चंदन की गांव पहुंचकर सरहद पर शहीद परिवार को ढाढस दिया,उन्होंने बताया कि बिहार सरकार शहीद को अपमान किया है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
वियो/ फायर ब्रांड भाजपा नेता तथा बेगूसराय के सांसद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र से सड़क मार्ग से नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोंमुरार गांव पहुंचे,शहीद के गांव पहुंचते ही जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके के पूंछ सेक्टर में आतंकी से लोहा लेते नवादा के बेटे शहीद चंदन सिंह के परिजनो से मिलकर ढाढस दिए है,उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहां कि देश की रक्षा में सरहद पर तैनात सेना की जवान आतंकी से लोहा लेते अपनी जान गवां दिया है, इस जवान पर देश गर्व कर रहा है,लेकिन दुर्भाग्य है बिहार सरकार की एक भी मंत्री को याद तक नही आज तक आया है,जो शहीदों की अपमान है। जिस शहीद सेना की पार्थिव शरीर पटना आना चाहिए ,उसे बदलकर गया लैंड कराया गया है। एक ही विशेष विमान से शहीद चंदन के साथ उत्तराखंड तथा उतर प्रदेश की शहीद सेना की पार्थिव शरीर लाया जा रहा था,लेकिन उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दिया है,वही उत्तरप्रदेश के दर्जनों मंत्री ने शहीदों की श्रद्धांजलि दिया है।मगर बिहार सरकार की शहीदों की श्रद्धांजलि देने की वक्त नही निकला,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने सुझाव दिया की अभी भी बिहार सरकार की नींद खुले की शहीद की गांव की बगल की मुख्य मार्ग को शहीद चंदन सिंह मार्ग की घोषणा करे।
बाइट/ गिरिराज सिंह/केंद्रीय मंत्री भारत सरकार।




