आज जहानाबाद के मोदनगंज बीबीए कॉलेज आएंगे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, तैयारी पुरी!

SHARE:

रिपोर्ट :- पंकज कुमार!

– जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड स्थित बीबीएम कॉलेज में कल यानी 27 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। कॉलेज के मुख्य द्वार के पास विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है। राज्यपाल कॉलेज परिसर में बने कॉलेज के संस्थापक सह पूर्व सांसद महेन्द्र प्रसाद उर्फ किंग महेन्द्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर मजदूर दिन-रात कार्य में जुटे हैं। इधर गर्वनर के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा प्रॉटोकॉल के तहत तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी डीएम रिची पांडेय,एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह सहित कई अधिकारी राज्यपाल के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जायजा ले रहे है। राज्यपाल के कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई कमी न हो इसे लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए है। इस संबंध में डीएम ने बताया कि कल गवर्नर का कार्यक्रम निर्धारित की गई है। गवर्नर के आगवन को लेकर जिला प्रशासन एवं आयोजनकर्ता द्वारा सारी तैयारियां कर ली गयी है। साथ ही साथ विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग भी किया गया है। गवर्नर के आगमन को लेकर 200 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 25 संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर सभी जगहों पर पुलिस जवान तैनात किए गए है। ताकि किसी भी प्रकार का कोई असुविधा न हो। वही राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और कुलाधिपति को एक साथ आमंत्रित किया है।
Byte – रिची पांडेय,डीएम, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment