जहानाबाद- डायन के आरोप में एक परिवार पर हमला, आधा दर्जन जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

– आज पूरा देश जहां 21वीं सदी में चंद्रमा पर जाने की मनसा पाल रखा है। वही अभी भी ग्रामीण इलाके में डायन जैसी कुप्रथा लोगों के जेहन में कौधं रहा है और इसी को लेकर प्राय: मारपीट की घटनाएं घट रही है। ताजा मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव का है जहां डायन का आरोप लगाते हुए एक परिवार पर पड़ोसियों ने जमकर हमला करते हुए मारपीट कर दिया। जिसमे महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल जहानाबाद में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल बभना गांव में दोनों पक्षों के बीच गहरा तनाव व्याप्त हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बभना गांव के रहने वाली इंदु कुमारी का परिवार पर पड़ोस के लोगों ने डायन होने का आरोप लगाया और अचानक घर पर हमला करते हुए एक ही परिवार के सात लोगों को लाठी डंडा एवं तेज हथियार से जमकर मारपीट किया मारपीट कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसमें कई महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इस संबंध में इंदु कुमारी ने बताया कि हम देवी माता के पूजा करते हैं इसी को लेकर पास के रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा मुझ पर डायन होने का आरोप लगाते हुए मेरे घर पर हमला किया। हमले के दौरान मेरे पति समेत छोटे-छोटे बाल बच्चे एवं मेरे सास ससुर सभी को लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद से मेरा पति भी गायब है। जिनका पता नहीं चल सका है। सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने की बात कर रही है घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
BYTE ईंदू देवी पीड़िता

Join us on:

Leave a Comment