रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में वीर बलिदानी दिवस के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के श्री गुरु नानक शाही गुरुद्वारा के अरदास में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सिख संप्रदाय, सिख धर्म, गुरु गोविंद सिंह और गुरु नानक नानक देव जी ने मुगलों से लड़ाई लड़कर सनातन को बचाने के लिए क्या नहीं किया। लेकिन दुर्भाग्य है कि आजादी के 75 साल बाद नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत की। यह आजादी के समय ही होना चाहिए। कांग्रेस के गलत नीतियों के कारण नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन वीर बलदानियों को किसी ने याद नहीं किया। सिख धर्म ने मुगलों से लड़ाई लड़ी, चार शहजादे को शहीद कर दिया। उनकी याद में आज बीरबल दिवस मना रहे हैं, नरेन्द्र मोदी ने इसकी शुरुआत की। सिख धर्म के गुरु ग्रंथ में 55 सौ बार राम का नाम लिखा गया है। सिख और हिंदू धर्म एक है। ओवैसी सहित जो लोग औरंगजेब को अपना पूर्वज मान रहे हैं, उन्हें सीख लेनी चाहिए।
बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
बाइट- प्रबंधक, गुरूद्वारा
बाइट- कुन्दन कुमार सिंह, विधायक




