साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए रूपये, पति पत्नी में विवाद, पत्नी ने फाँसी लगाकर दे दी जान!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा -सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के सहोखर मोहल्ले में विवाहिता ने तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल खुशबू देवी के पति विजय साव दिल्ली में रहकर होटल में काम करते हैं और वह पिछले दिनों ही अपनी पत्नी के मोबाइल में बने बैंक खाते में 10000 ऑनलाइन ट्रांसफर किया था। पत्नी के मोबाइल में भेजे गए 10000 रुपए साइबर ठगो ने किसी तरह से उड़ा लिए। इसी विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी तनाव में आकर विवाहिता खुशबू देवी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

बाइट।मृतका के रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment