ऋषिकेश कुमार!

ढाई लाख नगदी और जेवरात टूटने के बाद दो युवकों ने घटना को दिया अंजाम!
दोनों युवकों के झूठे प्यार के बहकावे में आकर किशोरी घर से नगदी और जेवरात लेकर भागी थी!
नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके के देवी सराय से प्रेम जाल में फंसा कर दो युवकों ने किशोरी के साथ लूटपाट कर उसकी हत्या कर कुएं में फेंक दिया l पुलिस ने गुरुवार को किशोरी का शव नालंदा थाना इलाके के पपरणौसा गॉंव के कुएं से बरामद कर लिया । दरअसल यह पूरा मामला दीपनगर थाना इलाके के देवी सराय की है, जहां बीते 9 जून को नंदकिशोर प्रसाद की 17 वर्षीय पुत्री आरती घर से करीब ढाई लाख रुपए नकद और जेवरात लेकर इन दोनों के झांसे में आकर दोनों से मिली और दोनों ने इसे अगवा कर ढाई लाख रूपये नकद और जेवरात लूट कर इसकी हत्या कर कुएं में फेंक दिया । दीपनगर थानेदार मो मुस्ताक अहमद ने इस मामले में किशोरी के पिता द्वारा मनीष नामक युवक का नाम बताया गया जिसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया । उसके बाद उन्होंने ने तकनीकी अनुसंधान शुरू की और इस मामले में शंभू पासवान और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया उसके बाद इन दोनों ने स्वीकार किया कि पैसे की लालच में आकर यह हत्या की है ।इन लोगों ने बताया कि लड़की को लेकर यह लोग नालंदा थाना इलाके के पपरणौसा गांव चले गए जहां उसकी गर्दन दबा कर हत्या करने के बाद कुएं में डाल दिया । पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव को कुएं से बरामद कर लिया । सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि मनीष को पकड़े जाने के बाद मामला नहीं सुलझा उसके बाद शक के आधार पर शंभू और मुकेश को गिरफ्तार किया गया और तकनीकी अनुसंधान के जरिए मामले का खुलासा किया गया।




