रिपोर्ट – निभाष मोदी
तोहफे में मिले मारवाड़ नस्ल के घोड़े के मुरीद हैं डॉक्टर जेता … अपने संतान से बढ़कर करते हैं इस घोड़े से प्यार…
भागलपुर की सड़कों पर रोज सवेरे यह घोड़ा लेता है चाय की चुस्की, सेल्फी लेने वालों की लग जाती है भीड़
भागलपुर की सड़कों पर आए दिन सुबह-सुबह एक अलग ही तस्वीर देखने को मिलती है….जहां एक चिकित्सक अपने घोड़े पर सवारी करते हुए खास चाय की दुकानों पर नज़र आते हैं और अपने घोड़े को चाय पिलाते हैं और वापस अपने घर लौट जाते हैं….इस क्रम में इंसान और जानवर के निष्ठा भरे प्यार को देखने वालों की और सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है…. जिसे देख लोग दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. …
घुड़सवारी के शौकीन डॉक्टर जेता सिंह ने बताया कि पटना के चिकित्सक रमेश तिवारी के द्वारा तोहफे में यह मारवाड़ नस्ल का घोड़ा दिया गया था जिसे मैं अपने संतान से भी ज्यादा मानता हूं…प्यार करता हूं और इसका विशेष ध्यान रखता हूं….गौरतलब हो कि इस घोड़े का नाम डॉक्टर जेता सिंह ने साधू साहब रखा है, इस घोड़े की खासियत यह है की यह काफी तंदुरुस्त और ऊंचाई वाला घोड़ा है साथ ही यह काफी वफादार है और चाय की तलब भी इसे बहुत रहती है…इसे खास दुकानों की खास चाय काफी पसंद है जिसे लेकर डॉक्टर जेता हर दिन सुबह खास दुकानों पर उन्हें चाय पिलाने ले जाते हैं जब यह साधूसाहब सड़कों पर उतरते है तो लोग सेल्फी लेने के लिए भारी संख्या में जमा हो जाते हैं….. डॉक्टर जेता सिंह ने बताया इन्हें सुबह की चाय के साथ-साथ गाजर काफी पसंद है. .. तोहफे के तौर पर मिले इस मारवाड़ नस्ल के घोड़े साधूसाहब को चिकित्सक कैसे रखते हैं आईये सुनते हैं उन्हीं की जुबानी……




