जहानाबाद – भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिकरिया जहानाबाद में परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती समारोह को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से बिहार विधान परिषद सदस्य सह दक्षिण बिहार प्रांत के संयोजक अनिल शर्मा उपस्थित रहे। बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा के पार्टी कार्यालय में आने के उपरांत परम श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए, उसके बाद वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम शुरुआत हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने किया। जिला अध्यक्ष ने वाजपेई जी के विचारों को मंच के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया ।मंच संचालन जिला महामंत्री धीरज कुमार ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजक जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय ने किया। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति मंच के जिला संयोजक अजय विश्वकर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कविता पाठ से काव्य गोष्ठी में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा ने परम श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि आज हम सब यहां भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियों का सम्मान करने के लिए उपस्थित हुए हैं एक ऐसा नेता जिनका नाम हमेशा सुशासन और लोगों के कल्याण का पर्याय रहा है ,सबसे हासीए पर मौजूद लोगों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित करते हुए अंत्योदय की उनकी विचारधारा ने न केवल शासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं बल्कि बाद की सरकारों को भी उनके नक्शे कदम पर चलने के लिए प्रेरित किया है। अटल सिर्फ एक नेता नहीं थे वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की भविष्य की जरूरत का अनुमान लगाया था ।बुनियाद ढांचा किसी भी देश के विकास की रीढ है इसे स्वीकार करते हुए अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना शुरू की। जो स्वतंत्र भारत के रोडवेज क्षेत्र के बुनियादी ढांचा में सुधार का सबसे बड़ा प्रयास था, इस परियोजना ने परिवहन और व्यापार में क्रांति ला दिया ।सुशासन का मतलब सिर्फ विकास परियोजना शुरू करना नहीं है यह प्रभावी और जिम्मेदार प्रशासन सुनिश्चित करने के बारे में भी है ।हमें याद दिलाना चाहिए कि अटल बिहारी वाजपेई के दूरदर्शी नेतृत्व से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में परिवर्तनकारी शासन तक की यात्रा हमारे देश के लचीलेपन , संकल्प और प्रगति और विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि है या सशक्तिकरण समावेशिका और समृद्धि की यात्रा है हम उनकी विरासत का सम्मान करते हैं आइए हम इस पद पर आगे बढ़ते रहने का संकल्प लें, एक ऐसे भारत का निर्माण करने के लिए मिलकर काम करें जो मजबूत आत्मनिर्भर और दुनिया के लिए सुशासन और विकास का प्रतीक हो। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया।इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला के सभी पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके उपरांत जहानाबाद सदर अस्पताल में मरीजों के बीच म बिहार विधानपार्षद अनिल शर्मा के द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर सदर अस्पताल में फल वितरण किया गया।

Join us on:

Leave a Comment