रिपोर्ट :- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – अयोध्या में बनकर तैयार भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। इस आयोजन को लेकर पूरे देश में धूम मचा हुआ है। उसी को लेकर अररिया शहर में भी एक शोभा यात्रा निकाली गई। जो पूरे शहर का भ्रमण कर रही थी। शोभा यात्रा के द्वारा लोगों को अक्षत देकर निमंत्रण दिया जा रहा था कि 22 जनवरी को आप दीप उत्सव मनाएं। अपने घरों को दिये से सजाऐं और मंदिरों को दिये से आलोकित करें। इसी को लेकर अररिया में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते निकले थे। पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था। वहीं इसका नेतृत्व कर रहे कमी आनंद सर पर अक्षत कलश लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया। और उन्होंने बताया कि हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है। इसीलिए हम घर घर लोगों के पास जा जाकर उनको अक्षत देकर निमंत्रण दे रहे हैं कि 22 जनवरी के दिन उत्सव के रूप में दीपावली मनाए। भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि ये अक्षत भगवान राम की नगरी अयोध्या से आया है। इस अक्षत को गांव गांव जाकर लोगों पहुंचाकर उन्हें आमंत्रित करेंगे। शोभायात्रा की शुरुआत बस स्टैंड रोड स्थित महावीर मंदिर से हुई। शोभायात्रा के आगे घोड़े पर सवार चल रहे थे। लोग हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्री राम का नारा लगा रहे थे।
बाइट – अदित्यनारायन झा, जिला अध्यक्ष, भाजपा, अररिया, (माथे पर चंदन लगाए)।
बाइट – संतोष सुराणा, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा, अररिया।
बाइट – किमी आनंद, नेतृत्वकर्ता, शोभायात्रा, अररिया।




