रिपोर्ट -ऋषिकेश कुमार
नालंदा :बिहार शरीफ के प्राचीन मंदिर धनेश्वर घाट में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा निमित पूजित अक्षत कलश वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी सनातनियों को आमंत्रण दिया गया। इस मौके पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान टोली के जिला संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार शरीफ के प्राचीन मंदिर धनेश्वर घाट में नालंदा जिले के सभी 20 प्रखंडों अक्षत भेजा जा रहा है। 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच यह पूजित अक्षत को प्रत्येक पंचायत में भेजा जाएगा,1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच यह पवित्र पूजित अक्षत नवनिर्मित रामलाल का एक चित्र आमंत्रण के तौर पर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों का पुराना इतिहास आज जीवित होने जा रहा है। जिसको लेकर हम सनातनियों में काफी हर्ष का माहौल है। पूरे भारतवर्ष के सनातनी धर्म के लोग 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठान के दिन पहले आरती में सम्मिलित होने के लिए यह पूजित अक्षत प्रत्येक हिन्दू सनातनी के घरों में दिया जायेगा।
बाइट।सतीश कुमार संयोजक
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




