रिपोर्ट – मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – अपने चार वर्ष के बच्चे की बरामदगी को लेकर पिछले 16 महीनों से कोर्ट के चक्कर काट रहा है एक परिवार। एकलौते बेटे रय्यान के सकुशल घर लौटने की आस में इमरान आलम और उसकी पत्नी रूबी परवीन आंखे बिछाए राह देख रही है। मामला सिमराहा थाना क्षेत्र के डोरिया सोनपुर वार्ड नंबर 9 का है। जहां रय्यान का अपहरण गांव के ही कुछ लोगों ने 10 अगस्त 2022 को अपहरण कर लिया था। इस मामले में पीड़ित पिता इमरान आलम के बयान पर सिमराहा थाना में 11 अगस्त 2022 को ही अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इस अपहरण कांड में इमरान आलम ने गांव के ही सनाउल्लाह, रेहान आलम उर्फ गुड्डू, नजमुल हक और मो.इमाम को नामजद आरोपी बनाया था। इस अपहरण कांड में तत्कालीन सिमराहा थाना अध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज करने के बाद ही रेहान आलम उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसमें सबसे महत्पूर्ण सनाउल्लाह की भी गिरफ्तारी हुई थी। इसी ने बच्चे रय्यान को घर से फुसलाकर अपने साथ लेगाया था उसी भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। चूंकि सनाउल्लाह नाबालिग था इसलिए उसे पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया। जो आजभी वहीं है। बाकी दो आरोपी ने तीन महीने बाद अररिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। लेकिन इस गंभीर मामले में तत्कालीन सिमराहा थाना अध्यक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य कोर्ट को प्रस्तुत नहीं किया तो सभी को न्यायालय से जमानत मिल गई। पीड़ित इमरान आलम ने बताया कि अब लगातार हमलोगों को धमकियां दी जा रही है कि केस को उठा लो नहीं तो तुम्हारे बेटे जैसा अंजाम भुगतना पड़ेगा।
—उपमुख्यमंत्री ने भी दिया था अस्वाशन
अपहृत रय्यान के बड़े पिता हाजी सुफियान और पिता इमरान आलम ने बताया कि अपने बच्चे की बरामदगी के लिए थाना से लेकर एसपी, आईजी तक गुहार लगाई गई है। इसके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी मिलकर बेटे को बरामद करने के लिए गुहार लगाई है। लेकिन अभीतक मेरे बच्चे को बरामद नहीं कराया गया है। हाजी सुफियान ने बताया हमलोगों इस अपहरण मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी लगा रखी है। इसकी वजह है कि अब हमलोगों को पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है। क्योंकि कई बार एसपी द्वारा भी बच्चे को बरामद करने का भरोसा दिलाया गया। लेकिन उनका भरोसा भी खोखला साबित हुआ। अब इसी कांड में अररिया के पर्यवेक्षण गृह में बंद सनाउल्लाह के बयान के भरोसे हैं। जब कि सनाउल्लाह ने पुलिस को बताया था कि उसने बच्चे रय्यान को चॉकलेट देने के बहाने लेकर मुख्य आरोपी गुड्डू को सौंपा था। लेकिन उसके बार बार बयान बदलने के कारण पुलिस ने उसको कोई महत्व नहीं दिया। इसलिए हमलोग न्यायालय से सनाउल्लाह का नार्को टेस्ट कराने का दरखास्त करते हैं।
बाइट – रूबी परवीन, रय्यान की मां।
बाइट – इमरान आलम, रय्यान का पिता।
बाइट – हाजी सुफियान, रय्यान का बड़ा पिता।




