एथलेटिक्स एसोसिएशन भागलपुर का पूरा हुआ 25 वां साल,मनाया गया सिल्वर जुबली!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

आयोजित हुए जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, सैकड़ो खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

एथलेटिक्स एसोसिएशन भागलपुर ने 25 साल पूरा कर लिया है ….इसको लेकर सिल्वर जुबली कार्यक्रम का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है…..आज पहले दिन सैनडिस कंपाउंड स्टेडियम में सिल्वर जुबली कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, आज और कल दो दिनों तक चलने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग पच्चीस सौ खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया जिसमें चौवन खेलों के अंतर्गत तीन वर्गों में खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया….वहीं कल इस कार्यक्रम का समापन है इस समापन कार्यक्रम में समापनकर्ता के रूप में मुख्य अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी रहेंगे ।

आज के उद्घाटन सत्र कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटनकर्ता के रूप में बिहार सरकार के जिला परिषद एवम पंचायती राज समिति, बिहार विधान सभा सह पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मिथिलेश कुमार,वरिष्ठ अथिति अपर समाहर्ता मो. महफूज आलम और अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने सामूहिक रूप से मसाल जला कर और आसमान मे गुब्बारा उड़ा कर किया।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन इकाई भागलपुर के अध्यक्ष जेड हसन उपाध्यक्ष शिशुपाल भारती संघ के सचिव नसर आलम उपाध्यक्ष प्रवीण झा के अलावे दर्जनों पदाधिकारी एवं सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद थे। वही कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने को कहा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की योजना है मेटल लो नौकरी पाओ तो इसमें भी खिलाड़ियों को अपना उम्दा प्रदर्शन कर नौकरी हासिल करनी चाहिए इस योजना का भरपूर लाभ उठाना चाहिए जिससे राज्य और देश का भी नाम रोशन हो।

Join us on:

Leave a Comment