रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा
/जम्मू कश्मीर के पूंछ इलाके में आतंकी हमले में पांच सेना की जवान शहीद हुए है,जिसमे नवादा जिले के आर्म्स आर्मी चंदन कुमार भी वीरगति प्राप्त कर लिया है,घटना की तीसरे तीन शव अभी तक घर नहीं पहुंचा है,शव को देखने के लिए परिजनो ने व्याकुल है।जानकारी के अनुसार वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार गांव निवासी मोलेश्वर सिंह के तीन पुत्रों में से दूसरे पुत्र थे,सन 2017 में सेना में भर्ती हुए थे,डेढ़ साल पहले शहीद जवान की शादी हुई थी। शहीद जवान एक गरीब परिवार से आता था,आज भी उनका परिवार मिट्टी की बना झोपड़ीनुमा घर में रहने को मजबूर है। शहीद जवान की सपना था अबकी बार घर आयेंगे तो घर बनायेगे,लेकिन सपना धरा धरा रह गया है। शहीद फौजी की पिता की मांग है कि मेरे दो बेटे को फौजी बनाने की मौका दिया जाय की उस कायर आतंकी से बदला लिया जायेगा।वही अन्य परिजनो की मलाल है कि काश्मीर की घाटी में आतंकी से लोहा लेते हुए मेरे बेटे शहीद हो गया है लेकिन न किसी राजनेता या न कोई जिले के पदाधिकारी सुध तक उचित नही समझ रहा है। ऐसे सथानीय भाजपा विधायक अरुण देवी शहीद के परिजनों से मिलकर ढाढस देने पहुंची है।
बाइट/ मोलेश्वर् सिंह/ शाहिद जवान चंदन के पिता।
बाइट/कृष्णा नंदन सिंह/ परिजन।




