रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद के समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला परिषद के द्वारा सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। सामान्य बैठक में शिक्षा,स्वास्थ्य समाज सुधार,आंगनवाड़ी,मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और कृषि अनुदान सहित विभिन्न विषयों से जुडे समस्या के निदान के लिए कई निर्णय लिए गये। बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने व आम लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने इलाके में होने वाली समस्या को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान सामान्य बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि जिला परिषद पूरे जिले में विकास के कार्य करने को लेकर जो भी जरूरी कदम है उसे उठाने का कार्य करेंगी।
Byte – रानी कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष





