आरपीएफ मोकामा ने माँ से बिछड़े बच्चे को मिलवाया!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

आज एक महिला 45 वर्षीय महिला शांति देवी पति- हरेश राम, गांव टेकही, पीएस खैरा, जिला जमुई अपने 4 वर्षीय बेटे सुमित कुमार के साथ यात्रा कर रही थी । जब ट्रेन नंबर 02465 किऊल पहुंची, तो वह अपने बेटे और अपने सामान को लेकर एस 6 कोच में चढ़ गई, उसने समान और बच्चे को तो चढ़ा दिया लेकिन दुर्भाग्य से वह ट्रेन में बैठ नही पाई। जब ट्रेन मोकामा पहुंची तो सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार झा, आरपीएफ मोकामा प्लेटफॉर्म पर थे। उन्होंने S6 कोच में एक रोते हुए बच्चे को देखा। अन्य सह-यात्रियों ने बताया है कि किऊल स्टेशन पर उसकी मां ट्रेन नही पकड़ सकी है तो एसआई प्रदीप कुमार झा लड़के को नीचे उतारकर आरपीएफ पोस्ट मोकामा ले आए, जहां उन्होंने एसएस किउल के जरिए उसकी मां से बात की और घटना की जानकारी दी। उसके बाद कुंदन कुमार पुत्र रवींद्र ठाकुर, गांव टेकही डुमरकोला, थाना खैरा, जिला जमुई ने आरपीएफ पोस्ट मोकामा आया और लापता बच्चे को अपने छोटे भाई (भाई के बेटे) के रूप में दावा किया। फिर उचित पहचान और सत्यापन के बाद, माँ से बिछड़ चुके उस बच्चे को सुमित को सौंप दिया गया। उनकी मां ने आरपीएफ अधिकारी एसआई प्रदीप कुमार समेत पूरे मोकामा आरपीएफ को शुक्रिया कहा।

Join us on:

Leave a Comment