ट्रक और टेंपो में टक्कर एक की मौत!

SHARE:

अरविंद कुमार

पुर्वी चम्पारण के सुगौली थाना क्षेत्र के ताजबाबू चौक पर ट्रक के ठोकर से एक व्यक्ति की हुई मौत। जानकारी के अनुसार टेम्पू पर सवार लोग प्रखंड के भरगावा से अपने संबन्धी के यहां से अपने घर टेम्पू से रामगढ़वा की ओर जा रहे थे।इसी बीच सामने से आ रही ट्रक ने थाना क्षेत्र के ताजबाबू चौक के समीप टेम्पू में ठोकर मार दी।जिससे टेम्पू में सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और वाहन में सवार लोग घायल हो गए। बारिश होने का फायदा लेते हुए ट्रक भाग निकला। घटना को देख आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को पीएचसी में इलाज के लिए भेजा।जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार की जा रही है। मृतक की पहचान मेहसी थाना के बाथना गांव निवासी दीपू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक अपने दोस्त के शादी में भरगवा आया था । घायलों में रामगढ़वा थाना के चिकनी निवासी कैलाश पासवान की पत्नी सूरज देवी,हरि पासवान की पत्नी बिंदु देवी,राघव पासवान का 3 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार शामिल है। घटना की सूचना थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल को मिली।सूचना मिलते ही घटना के बारे में लोगो से जानकारी ली और मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment