मॉब लिंचिंग के विरोध में निकाला पैदल मार्च!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा। बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया बैनर तले मॉब लिंचिंग रोको मानवता बचाओ जैसे नारों को लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान एसडीपीआई के नेता शमीम अख्तर ने कहा कि राज्य की हुकूमत और केंद्र की हुकूमत से एसडीपीआई मांग करती है मॉब लिंचिंग के ऊपर एक सख्त कानून बनाया जाए क्योंकि अभी 2 दिन पूर्व ही संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान आया है मॉब लिंचिंग बहुत ही शर्मनाक है। मैं मोहन भागवत जी से कहना चाहता हूं कि सिर्फ भाषण देने से काम नहीं होगा इसके ऊपर अमल करने की जरूरत है।संघ प्रमुख मोहन भागवत को मॉब लिंचिंग के ऊपर अपने बीजेपी की सरकार से सिफारिश कर एक कानून बना कर हत्यारों को सजा देने का काम करने की जरूरत है। एसडीपीआई यह मांग करती है कि मॉब लिंचिंग की सजा कैपिटल पनिशमेंट होना चाहिए, यानी मौत के बदले मौत की सजा होनी चाहिए। आज इसी मुद्दे को लेकर पूरे राज्यव्यापी आंदोलन के तहत नालंदा जिले में भी यह आंदोलन किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment