एनएच किनारे खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका!

SHARE:

अरविंद कुमार!

अपने भांजे की दवा लेने बुधवार की संध्या घर से निकला था युवक!

पूर्वी चम्पारण के मधुबन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पंचायत के लाही गांव में मध्य विद्यालय से सौ मीटर की दूरी पर एनएच 104 के बगल के खेत में एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। युवक की पहचान स्थानीय गांव के ही वार्ड 3 निवासी राम बहादुर सहनी के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है ।परिजनों ने बताया कि चंदन बुधवार की संध्या अपने भांजे की दवा के लिए निकला उसके बाद वह घर लौट कर नहीं आया। उसके घर में उसकी मां के अलावा उसका भांजा जो 10 दिनों से अपने नानी के यहां रहता था। मां ने अपने बेटे की खोजबीन की। ग्रामीणों द्वारा सुबह बेटे की मौत की सूचना मिली। मां फूलमति देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। बता दें कि मृतक के पिता व उसके भाई संतोष पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं ।चंदन अपने घर पर ही रहता था। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर ,प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष विनीता सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment