बेगूसराय बखरी में देहव्यापार से जुड़ी महिलाओं को नई जिंदगी देने के साथ मिलेगा स्वरोजगार :- संजय गौतम

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी में नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा कि देहव्यापार कर जीना सबसे बड़ा पाप है और जिल्लत की जिंदगी है इसलिए इस धंधा को बंद करें बिहार बेगुसराय जिला के बखरी नदैल घाट एक उदाहरण बनें आपलोग जिविका के लिए स्वरोजगार को अपनाए पीएमईजीपी के तहत छोटे छोटे व्यवसाय शुरू करें ताकि पांच लाख के लगभग हो चाहे सर्विस सेक्टर हो या मनुफेचरिंग ऐसे हर परिवार से एक आदमी तैयार हो और प्रशासन की मदद से स्वरोजगार स्थापित करें जिसमें 35 प्रतिशत का सब्सिडी भी मिलेगा और जिस नाबालिग बच्चे के पिता जिवित नहीं है या ग्रसित बिमारी से बीमार उन्हें बाल संरक्षण इकाई से परवरिश एंव स्पॉन्सरशीप योजना से जोड़ा जाएगा ताकि दो हजार रुपया प्रतिमाह अठारह बर्ष तक मिलें वो अपनी पढाई एंव जिविका समुचित कर सकें इस पाप के दलदल से आपलोग बाहर आने का शपथ लें दरअसल बेगूसराय जिले के बखरी प्रखण्ड के प्रसिद्ध रेडलाइट एरिया नदैल घाट मुहल्ले में वेश्यवृति जैसे अवैध धंधे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की प्रतिबद्धता इस धंधे से जुड़े लोगों ने एकबार फिर से दुहराई है। इस निमित्त सोमवार को ग्राम कचहरी पर सरपंच प्रतिनिधि रामप्रवेश महतो की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई।जिसमें मोहल्ले व समाज के लोगों ने पहली बैठक में लिए गए फैसले को सख्ती के साथ जारी रखने की शपथ अडिग दिखे।जिसके लिए सर्वसम्मति से पांच लोगों की एक कमिटि भी बनाई गई है।जो मुहल्ले पर कड़ी नजर रखेंगे।साथ ही धंधा छोड़ने पर अगर किसी असमाजिक लोगों द्वारा उन लोगों को तंग तबाह किया जाता है या फिर उन लोगों को किसी तरह की कोई समस्या होती है।इन बातों से ये पांच लोग ग्राम कचहरी को अवगत भी कराएंगे।इनमें मुहल्ले के ही गीता देवी, पप्पू खलीफा, टिंकू खलीफा, असलम खलीफा, बबलू खलीफा को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में धंधा छोड़ने वाली महिलाओं ने अपनी आजीविका से जुड़ी समस्याएं को भी रखी।जिस पर ग्राम कचहरी के सदस्यों और जिले से रेडलाइट एरिया पर काम करने वालों ने कहा कि उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन के पास रखा जाएगा।साथ ही रोजगार मुहैया कराए जाने की मांग की जाएंगी।तब तक अगर किसी को भोजन की समस्या होती है तो ग्राम कचहरी समाजिक मदद से उनकी समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास करेगी।बैठक में जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल हलीम, तुफैल अहमद खान, संजय गौतम, मो निसार अहमद,संजीत महतो, सकलदेव महतो, पप्पू खलीफा, अब्बास खलीफा, टिंकू खलीफा, रंधीर खलीफा, गीता देवी, असलम खलीफा, बबलू खलीफा, पंच संतोष सदा,वार्ड सदस्य प्रमोद मुखिया, मनोज महतो, कमलेश्वरी महतो मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment