प्राइवेट एजेंसी के आ जाने के चलते विद्युत विभाग के मानव बलों में आक्रोश, अपनी मांगों को लेकर करेंगे अब आंदोलन!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट



प्राइवेट एजेंसी के आ जाने के चलते बक्सर विद्युत विभाग के मानव बलों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया इस आंदोलन को तेज करने को लेकर यूनियन के महामंत्री राजीव रंजन एवं सेक्रेटरी असलम इराकी ने स्थानीय सरीमपुर मोहल्ले में सभा का आयोजन भी किया इस विषय पर सेक्रेटरी असलम इराकी ने कहा कि सरकार हम लोगों के साथ बड़े ही जादती कर रही है पूरे समाज में विद्युत कार्यों को लेकर मानव बलों का मुख्य योगदान रहता है, विद्युत कार्यों के दौरान हमारे साथियों के साथ दुर्घटना और जान भी जाती रहती है लेकिन वर्तमान सरकार को हम लोगों के परिस्थितियों से कोई मतलब नहीं है अगर सरकार हम लोगों के बीच से प्राइवेट कंपनियों को अगर नहीं हटाती है तो आगे चलकर हम लोग एक बड़े आंदोलन पूरे बिहार में करेंगे
बाईट- असलम इराकी सेक्रेटरी मानव बल

Join us on:

Leave a Comment