बेगूसरायहर्ष फायरिंग में दूल्हे के साथ ठुमके लगा रहे युवक ने बीच सड़क किया 6 राउंड फायरिंग!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में लगातार हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और युवक इस करतूत से जेल भी जा रहे हैं फिर भी हर्ष फायरिंग करने वाले युवक परहेज नहीं कर रहे हैं। दरअसल बेगूसराय में
अब एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बारात निकालने के दौरान दूल्हे राजा बीच सड़क पर ठुमके लगा रहे हैं साथ में महिलाएं पुरुष भी झुम रहे हैं। इसी दौरान एक युवक पिस्टल निकाल कर एक दो नहीं बल्कि 6 राउंड हवाई फायरिंग कर की है। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का यह पूरा वीडियो है, जहां 14 दिसंबर की रात शादी के लिए बारात निकल रही थी या इस दौरान बारात जाने से पहले दूल्हे राजा सजी-धजी गाड़ियों के आगे डांस कर रहे हैं उनके साथ कई लोग भी डांस कर घूम रहे हैं इसी दौरान एक युवक पिस्तौल निकाल कर आधा दर्जन राउंड हर्ष फायरिंग की है। बेगूसराय में लगातार एसपी योगेंद्र कुमार हर्ष फायरिंग और हथियार के प्रदर्शन का वायरल वीडियो पर कार्रवाई कर रहे हैं कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है लेकिन इसके बावजूद न तो हर्ष फायरिंग थमने का नाम ले रहा है और ना ही हथियार प्रदर्शन का लोग वीडियो बनाने से बजा रहे हैं। हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान भी बेगूसराय में जा चुकी है इसके बावजूद लोग अब भी सर्तक नहीं हो रहे हैं ।फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment