वैशाली – दहेज में नहीं दिया जमीन तो हैवान पति ने कर दी पत्नी की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली। भगवानपुर थाना क्षेत्र के पट्टीबंधु गांव से भगवानपुर थाने की पुलिस अधिकारी ने एक मृतका की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है। बताए गए हैं की पांच कट्ठा जमीन दहेज में नही देने के कारण हैवान पति ने पत्नी की हत्या कर दिया है। हालाकि इस मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। मृतका की शव घर के एक कमरा में पड़ा हुआ था। जबकि मृतका की 7 माह की बच्ची को लेकर सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे।

मृतका सराय थाना क्षेत्र के तालगर्हा गांव निवासी तपेश्वर सनी की 21 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी बताई गई है। जिसकी शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के पट्टीबंधु गांव निवासी सूर्य देव साहनी के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार साहनी से 2 वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतका के एक सात साल कि बच्ची भी है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि एक विवाहिता किशोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है लिखित आवेदन प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में मृतका के भाई संजय कुमार सहनी ने बताया कि मेरे बहन की शादी 2 साल पहले हुआ था तभी से उसके पति के द्वारा मारपीट और प्रताड़ित की जा रही थी। उसके पति आर्म्स एक्ट मामले में जेल गया था जो हाल में ही जेल से छूटकर बाहर आया है। जेल से छूटकर आते हैं पांच कट्ठा जमीन का डिमांड किया नहीं देने पर मुझे भी जान मारने की धमकी मिली थी।

Join us on:

Leave a Comment