नालंदा – बदमाशों ने खलिहान में लगाई आग, महिला को जमकर पीटा!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

नालंदा -रहुई थाना क्षेत्र के कुतुपुर में बदमाशों ने खलिहान में लगे 5 धान की पूंज में आग लगा दिया। जिससे धान की पूंज जलकर खाक हो गया। इस संबंघ में स्थानीय ग्रामीण अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव के कुछ बदमाश शराब के नशे में धुत्त होकर खलिहान में रखे 5 धान की पूंज में बदमाशों ने आग लगा दिया। जिससे धान पूंज धूं धूं कर जलकर खाक हो गया। आग लगाने के बाद बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। बदमाशों के इस तांडव को देख ग्रामीणों ने बदमाशो को पकड़ लिया। बदमाशो को पकड़कर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बदमाशो को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

बाइट।स्थानीय ग्रामीण
बाइट।स्थानीय महिला

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें