कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। आज जाने 17 सितंबर रविवार को कैमूर जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षा प्रशासन द्वारा पूरी तरह से तैयारी कर लिया गया है। सभी तैयारियां को पूर्ण करते हुए आज यानी 17 सितंबर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैमूर जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर उक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर डीएम सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है। जिसमें स्पष्ट किया है कि हर हाल में परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हो। इसमें किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं परीक्षा में चोरी करते हुए पकड़े जाने पर वैसे अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की जाएगा। 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में 8384 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। उक्त परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। जिसमें परीक्षा प्रथम पाली 10:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी। वही दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रथम पाली के लिए केंद्र पर उपस्थित होने के लिए रिपोर्टिंग टाइम 8:30 बजे एवं द्वितीय पाली के लिए 1:00 बजे निर्धारित है। इसको लेकर डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है।




